14 नवंबर 2014 - 06:59
तुर्की में हुई अमेरिकी सैनिकों की पिटाई।

तुर्की में अमरीकी नीतियों का विरोध करने वाले युवाओं ने इस्तंबूल में अमरीकी नेवी के 3 सैनिकों पर आक्रमण कर दिया।

अबनाः तुर्की में अमरीकी नीतियों का विरोध करने वाले युवाओं ने इस्तंबूल में अमरीकी नेवी के 3 सैनिकों पर आक्रमण कर दिया।
यह अमरीकी सैनिक सादे लेबास में थे और सैन्य प्रशिक्षण के बाद तटीय क्षेत्र में विश्राम कर रहे थे। अमरीकी नीतियों के विरोधियों के हाथों में झंडे थे और वे अमरीका विरोधी नारे लगा रहे थे। उन्होंने अमरीकी सैनिकों पर रंग फेंका और कुछ समय के लिए उनके सिरों पर सफेद बोरी बांध दी। तुर्की के युवा संघ के नेता ने कहा कि हम अपने देश में वर्चस्ववादियों को इस प्रकार से स्वतंत्र घूमने नहीं देंगे।
बाद में तुर्की की पुलिस ने अमरीकी सैनिकों को प्रदर्शनकारियों से मुक्ति दिलाई और लगभग 10 विरोधियों को गिरफ़्तार कर लिया। इसी बीच पेंटागन ने तुर्की में अमरीकी सैनिकों पर किये गए आक्रमण की निंदा की है। पैंटागन के प्रवक्ता Steve Warren ने इस्तांबूल में अमरीकी सैनिकों पर किये गए आक्रमणों की निंदा करते हुए इसे खुली ग़ुंडागर्दी बताया है। तुर्की में मौजूद अमरीका के दूतावास ने भी एक बयान जारी करके इस हमले की निंदा की है।